फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   14 truck seals full of sand in unano

ओवरलोडिंग पर वारः मौरंग से भरे 14 ट्रक सीज, इसके बाद मची भगदड़

Sat, 30 Mar 2019 07:00 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Mar 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
14 truck seals full of sand in unano
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर माखी पुलिस ने ओवरलोड वाहनों को धड़-पकड़ की। इस दौरान मौरंग से लदे 14 ट्रक ओवरलोडिंग में सीज कर दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से ट्रक चालक खेतों के रास्ते भाग निकले। 
विज्ञापन


एसपी एमपी वर्मा ने माखी पुलिस को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। एसपी के आदेश पर माखी पुलिस शनिवार सुबह ही सक्रिय हो गई थी। इस बीच उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भवानीखेड़ा गांव के निकट एक ट्रक ओवरलोड होने की वजह से पुलिया में फंस गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने पुलिया में फंसे ट्रक को सबसे पहले सीज किया।
विज्ञापन


इस दौरान चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जेसीबी की मदद से ट्रक को पुलिया से हटवाया गया। पुलिस ने इसके अलावा रऊकरना से भदनी ढाबा तक 14 ट्रक सीज किए। कुछ चालक थाना गांव व दोस्तीनगर के निकट ट्रक खड़ा कर भाग निकले। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि कई ट्रकों में पंजीकरण नंबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed