{"_id":"68e2dca022f747339d0d6525","slug":"14-lakh-women-in-the-district-will-be-given-red-iron-tablets-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1287927-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जिले में 14 लाख महिलाओं को खिलाई जाएगी आयरन की लाल गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जिले में 14 लाख महिलाओं को खिलाई जाएगी आयरन की लाल गोली
विज्ञापन
कानपुर। मिशन शक्ति 5.0 और स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार के तहत आठ अक्तूबर को एनीमिया मुक्त कानपुर विशेष अभियान शुरू होगा। इसके तहत जिले की 14 लाख महिलाओं को खून की कमी से बचाने के लिए आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) की लाल गोली खिलाई जाएगी।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में रविवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि गर्भवती और धात्री महिलाओं समेत सभी आयु वर्ग की महिलाओं को यह गोली उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के सभी विद्यालयों, पंचायत भवन एवं वार्ड भवन, ब्लॉक मुख्यालय, खंड विकास कार्यालय, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिविर भी लगाए जाएंगे। बताया कि कक्षा एक से पांच तक की छात्राओं को पिंक गोली खिलाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों को लक्ष्य दिए गए हैं।