{"_id":"5c61d02cbdec22737a3681d5","slug":"131549914156-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंजड़ बस्ती से 350 लीटर कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंजड़ बस्ती से 350 लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिले में आबकारी और पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है। सोवमार को मंगलपुर कंजड़ डेरा में छापेमारी कर 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने बड़ी मात्रा में रखा लहन भी नष्ट करवाया। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया। छापेमार कार्रवाई से बस्ती में हड़कंप मच गया। इसके बाद रसूलाबाद में एसडीएम के नेतृत्व में सहवाजपुर में छापेमारी कर सौ लीटर लहन नष्ट कराया गया। कंजड़ बस्ती में छापेमारी के दौरान शराब ठेका संचालकों को चेतावनी भी दी।
सहारनपुर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौत की घटना के बाद अब जिले में पुलिस और आबकारी विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार, डेरापुर सीओ के नेतृत्व में मंगलपुर, डेरापुर व बरौर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलपुर कंजड़ बस्ती में छापेमारी की। अचानक भारी पुलिस बल पहुंचने पर बस्ती में हड़कंप मच गया। पुलिस को शराब बनाने के उपकरण, 350 लीटर बनी हुई कच्ची शराब मिली। वहीं शराब बनाने के लिए करीब 15 सौ लीटर लहन रखा मिला जिसे नष्ट करा दिया गया। पुलिस ने मौके से पप्पू कंजड़ की पुत्री डोली, भोला की पत्नी रिंकी समेत श्याम कंजड़ को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी के दौरान करन, जालिम की पत्नी नीलू, सुनील, संतराम की पत्नी चंदा, अतर सिंह की पत्नी मुन्नी फरार हो गई। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छापेमारी टीम का नेतृतव सीओ तेजबहादुर ने किया। इस मौके पर तिलकधारी सरोज, चौकी प्रभारी झींझक अनुराग पांडेय, कंचौसी अनिल भदौरिया, संदलपुर गजेंद्र सिंह, दरोगा कृपाल सिंह, राकेश कुमार, विजय बहादुर, सुमन, कांस्टेबल सरिता यादव, सावित्री, कांती देवी, मनोज, राजकुमार आदि मौजूद रहे। निरीक्षक मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आठ पर मुकदमा दर्ज किया गया। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, रसूलाबाद में एसडीएम तथा सीओ के नेतृत्व में रसूलाबाद पुलिस ने सहवाजपुर गांव में छापेमारकर 100 लीटर कच्ची शराब बरामद कर नष्ट कराया गया। बीती रविवार की देररात एसडीएम जेपी पांडेय तथा सीओ बैजनाथ, कोतवाल ललित कुमार ने छापेमारी की। टीम ने रसूलाबाद, सहवाजपुर, बहादुरपुर गांवों में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के छानबीन की। सहबाजपुर गांव में कंजड़ बस्ती में पुलिस के पहुंचते लोग मौके से फरार हो गए।