फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बदमाशों ने दो महिलाओं के जेवर व नगदी लूटे

बदमाशों ने दो महिलाओं के जेवर व नगदी लूटे

Thu, 11 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने दो महिलाओं के जेवर व नगदी लूटे
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र में तीसरे दिन बुधवार को लूट की दो घटनाएं हुईं। पहली घटना कन्नौज सीमा पर स्थित गांगूपुर में और दूसरे घटना वछना उत्तमपुर गांव में हुई। दो अलग-अलग महिलाओं से बाइक से आए लुटेरों ने नगदी, जेवर छीनकर भाग निकले। सूनसान स्थान होने से महिलाओं के चीखने पर भी लुटेरे बेखौफ होते हुए भाग गए। पुलिस ने कार्रवाई की परंपरा निभाकर पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित घर भेजा है।
विज्ञापन

बीती आठ अक्तूबर को कालिंदी एक्सप्रेस बलराम नगर निवासी अतुल शुक्ला, नौ अक्तूबर को त्रिवेणी गंज निवासी महिला अनीता के बाद 10 अक्तूबर को क्षेत्र के वछना-उत्तमपुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला सूनसान स्थान पर अपना शिकार बना लिया। बुधवार की सुबह रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी कुसुमा पत्नी राजकुमार अपने मायके उत्तमपुर जा रही थीं। सुबह अलियापुर चौराहे पर वाहन न मिलने पर कुसुमा पैदल गांव की ओर जा रही थी। तभी वछना और उत्तमपुर गांव के बीच पीछे से आए बाइक सवारों ने महिला को घेर लिया और झपट्टा मारते हुए सोने की जंजीर, सोने के कंगन, बाले और पर्स सहित नगदी लूट ली। एकाएक घटी घटना के बाद महिला बदहवास होकर चिल्लाने लगी, लेकिन सूनसान होने से बदमाश लूटपाट करने के बाद विषधन की ओर भाग गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवारों को आइमा पुल से ठठिया की ओर जाते देखा गया है। ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल किया लेकिन काल न लगने के कारण करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी जिसका लाभ उठाकर बाइक सवार बदमाश लापता हो गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना क्षेत्र के कन्नौज सीमा पर स्थित गांगूपुर गांव में हुई। जहां बाइक सवार बदमाशों ने माया कटियार से 10 हजार रुपये छीन लिए और भाग गए। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि उक्त दोनों घटनाओं के बाद पुलिस पहुंची और क्षेत्र के सभी सीमाओं पर वायरलेस से अलर्ट जारी किया गया। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed