फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दौड़ में कशिश अव्वल

दौड़ में कशिश अव्वल

Thu, 09 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
दौड़ में कशिश अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 12, 14 और 16 के बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने किया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 16 की दौड़ प्रतियोगिता हुई। महर्षि विद्या मंदिर के छात्र कशिश चंद्रा ने 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 की 100 मीटर दौड़ में अनन्या मिश्रा और अंडर 12 में साहिल सिंह 80 मीटर दौड़ में प्रथम रहे। गोला फेंक में प्रतियोगिता में अंडर 16 में वैभव सिंह प्रथम रहे। अंडर 16 बालिका वर्ग में प्रतीक्षा सिंह प्रथम रहीं।
विज्ञापन


अंडर 14 में ऋषभ पटेल और अंडर 12 में सुहानी वर्मा प्रथम रहीं। इसके बाद तवा फेंक प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर 16 में अबूनजर प्रथम, सूर्य शुक्ला सेकेंड रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में अंडर 16 में प्रतीक्षा सिंह प्रथम रहीं। लांग जंप प्रतियोगिता में अंडर 16 में सौम्या तिवारी प्रथम और अंडर 14 में निशा प्रथम रहीं। एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed