फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13 more corona infected in kanpur including six migrants

कानपुरः छह प्रवासियों समेत 13 कोरोना संक्रमित मिले, एक सिपाही भी शामिल

Fri, 29 May 2020 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 May 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
13 more corona infected in kanpur including six migrants
demo pic - फोटो : अमर उजाला

शहर में गुरुवार देररात तक 13 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें छह प्रवासियों समेत महाराजपुर थाने का एक सिपाही और डफरिन का कर्मचारी है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की माइक्रोबायोलॉजी लैब से देररात 11 कोरोना संक्रमित की सूची जारी की गई। इसे स्टेट पोर्टल पर भी अपडेट कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले मेडिकल कालेज की कोविड लैब ने दोपहर में बिल्हौर के एक युवक और एक अज्ञात के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। अज्ञात का सैंपल हैलट से भेजा गया था। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 351 हो गई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने केजीएमयू से जारी सूची की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि नए संक्रमित  मरीजों में छह प्रवासी कामगार हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी रैंडम सैंपलिंग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची के मुताबिक, महाराजपुर थाने के सिपाही और डफरिन अस्पताल के कर्मचारी के अलावा लक्ष्मपुरवा और बाबूपुरवा की एक-एक महिला के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बर्रा नई बस्ती  निवासी कोरोना से मृत मरीज के परिवार का एक युवक भी संक्रमित मिला है। 


इसके अलावा नोएडा से आए कल्याणपुर कलां निवासी दंपति, गाजियाबाद से आया लालबंगला की जेके कॉलोनी  निवासी युवक, गाजियाबाद से आए ककवन के फत्तेपुर गांव निवासी पिता-पुत्री, मुंबई से लौटे घाटमपुर के असवारमऊ निवासी अधेड़ की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed