फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मनोज

डफरिन में कोरोना की जंग जीतने वाली तीन जच्चा की पुष्प वर्षा कर विदाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
मनोज
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। डफरिन अस्पताल में कोरोना की जंग जीतने वाली तीन जच्चाओ को सोमवार को पुष्प वर्षा और तालियां बजाकर विदा किया गया। इनमें से दो के नवजात शिशु की भी छुट्टी कर दी गई, जबकि तीसरी महिला की नवजात बच्ची कोरन्टीन सेंटर में है। हॉटस्पॉट एरिया कुलीबाजार निवासी कोरोना संक्रमित दो महिलाओं को 26 अप्रैल को डफरिन अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस अस्पताल में पहली बार इस तरह की मरीज भर्ती की गई थीं। 3 मई को दोनों ने ऑपरेशन से एक - एक नवजात शिशु को जन्म दिया। इसी तरह 30 अप्रैल को परमपुरवा निवासी कोरोना संक्रमित एक अन्य गर्भवती महिला ने इसी अस्पताल में ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया, उसकी जांच रिपोर्ट बाद में आई थी। इसकी बच्ची को फजलगंज स्थित कोरन्टीन सेंटर में दादी के साथ कोरन्टीन किया गया, जबकि दोनों अन्य जच्चाओं के बच्चे इसी अस्पताल के एसएनसीयू में रखे गए। टांके कटने के बाद इन तीनों महिलाओं की पुनः कोरोना जांच कराई गई। सोमवार को तीनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ आरपी यादव ने कोरोना की जंग जीतने वाली इन तीनों महिलाओं डिस्चार्ज स्लिप देते हुए अस्पताल से छुट्टी की। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मियों ने तालियां बजाने के साथ ही उन पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीबी सिंह, अस्पताल के मैनेजर डॉ दरख्शा परवीन आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed