{"_id":"5cb63474bdec22141a4a3279","slug":"121555444852-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की हत्या में पिता-भाई समेत तीन लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की हत्या में पिता-भाई समेत तीन लोग हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मुश्ता गांव में घर में फंदे से लटके मिले छात्रा के शव के मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। छात्रा की घर वालों के हाथों हत्या के शक पर पुलिस छात्रा के पिता, बड़े भाई और गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि दर्ज रिपोर्ट में अभी किसी का नाम नहीं खोला गया है।
मुश्ता के राजेंद्र नाथ इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा कामिनी (17) का शव रविवार को घर के भीतर फंदे से लटका मिला था। संदेह होने पर पुलिस ने अंत्येष्टि की कोशिश के बीच से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में छात्रा की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात उजागर हुई है। घर वालों को शक के दायरे में आता देख पुलिस ने छात्रा के बड़े भाई अनुराग, पिता राम सजीवन व गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसओ त्रिदीप सिंह यादव ने बताया कि छात्रा के किसी से प्रेम संबंध की जानकारी मिली है। आशंका है कि छात्रा को साथी के संग देखकर घर वालों ने उसकी जान ले ली। सीओ देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस को यूपी 100 डायल की सूचना पर छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत की जानकारी मिली थी। इसी सूचना को आधार बनाकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी थी। कोशिश है कि 24 घंटे में मामले का पर्दाफाश कर दिया जाए।
विज्ञापन
मुश्ता के ग्राम प्रधान ज्ञान प्रकाश ने बताया कि छात्रा के प्रेम संबंध की जानकारी गांव के लोगों को थी। दोनों परिवारों के घर आमने-सामने हैं। दोनों परिवार खेती व मजदूरी पर निर्भर हैं। दोनों के एक ही जाति के होने के बाद भी इस मामले में हत्या की नौबत आने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है।