फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सांसद ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

सांसद ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sun, 20 Jan 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने 20 माह पूर्व नई कार खरीदी थी। इसका भुगतान करने के बाद मोटर्स कंपनी के मालिक ने कार का बीमा और पंजीकरण कराकर नहीं दिया। इससे सांसद को बिना नंबर की कार पर चलना पड़ रहा है। सांसद ने मोटर्स कंपनी के मालिक व एजेंट के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क मार्ग पर सांसद मुकेश राजपूत रहते हैं। उन्होंने ठंडी सड़क मार्ग पर स्थित आरए मोटर्स से 28 अप्रैल 2017 को कार 13.50 लाख रुपये में खरीदने की बात की थी। उसी दिन 6.51 लाख रुपये नगद जमा कर दिए। 8 मई 2017 को पंजाब बैंक से 6.31 लाख रुपये का लोन कराकर एजेंसी में ड्राफ्ट जमा किया। बकाया 68 हजार रुपये वाहन का पंजीकरण और बीमा होने पर दिए जाने का वादा किया था। आरए मोटर्स के मालिक व एजेंसी के एजेंट ने कार का बीमा और पंजीकरण कराकर नहीं दिया। इससे उनको बिना नंबर की गाड़ी से चलना पड़ रहा है। सांसद ने शनिवार को आरए मोटर्स कंपनी के मालिक व सेल्स एजेंट भानु प्रताप चतुर्वेदी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि गाड़ी का बीमा व पंजीकरण न कराकर देने से उनको आर्थिक नुकसान और मानसिक पीड़ा हुई है। उन्होंने पूरे रुपये जमा कर दिए, लेकिन कंपनी में यह रुपये टुकड़ों में जमा होना दर्शाया गया।
विज्ञापन

उधर, आरए कंपनी के मैनेजर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। सीनियर को अवगत करा दिया है। कंपनी का पक्ष मजबूर है। वह इस संबंध में रविवार को कुछ बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed