{"_id":"5967c0a04f1c1b50668b47d4","slug":"121499971744-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड कमानडेंट कार्यालय में मिले डेंगू के लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड कमानडेंट कार्यालय में मिले डेंगू के लार्वा
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। मलेरिया विभाग की टीम गुरुवार को शहर के मोहल्ला शाहगंज पहुंची। यहां जिला कमांडेंट होमगार्ड के कार्यालय में रखे कूलर में एडीज के लार्वा मिलने के साथ ही चार घराें में लार्वा मिला। सभी को नोटिस दी गई। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़ाकाव भी किया गया।
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मलेरिया विभाग के अधिकारी मोहल्लों में जाकर डेंगू व मलेरिया की जांच कर रहे हैं। गुरुवार को टीम शहर के शाहगंज पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने 65 घरों में रखे कूलर, गमलों के अलावा अन्य ऐसी चीजों की जांच की जिसमें पानी भरने की संभावना रहती है। जांच के दौरान टीम को जिला कमांडेंड होमगार्ड के कार्यालय में रखे कूलर में एडीज के लार्वा मिले। यहां मौजूद कमांडेंट चंद्रकिशोर मिश्रा को नोटिस जारी की गई। वहीं
मोहल्ले के ही गिरीशचंद्र वर्मा के घर में रखे कूलर, मदन जयसवाल के यहां आईस्क्रीम बॉक्स, राधेश्याम के यहां कूलर व ओमकार नाथ अवस्थी के यहां नांद व कूलर में एडीज के लार्वा मिले। टीम ने पानी को बाहर निकलवाया और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। नोटिस थमाते हुए हिदायत दी कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। दोबारा जांच में लार्वा पाया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान टीम के सदस्यों में मोहल्ले में पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय में मिले डेंगू के लार्वा
पांच घरों और घरों में लार्वा और एनाफिलीज के अंडे मिले
एंटी लार्वा का कराया छिड़काव, मुकदमा दर्ज करने की हिदायत