{"_id":"5b2800c34f1c1b264d8b7369","slug":"11529348291-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की दूसरी शादी रुकवाने की सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की दूसरी शादी रुकवाने की सीएम से लगाई गुहार
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनापुर निवासी महिला ने सीएम को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में पति की दूसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस बीच उसके पति की दूसरी शादी तय कर दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से भी की है।
मोमिनापुर निवासी कोमल ने बताया कि 7 मई 2015 को उसकी शादी अनिल के साथ हुई थी। शादी के छह माह बाद ही ससुरालीजनों की पिटाई से उसका दो माह का गर्भ गिर गया था। ससुरालीजन उससे दहेज में 25 हजार रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे मायके भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की 20 जून को दूसरी शादी होनी है। कोमल ने पति की शादी रुकवाने की मांग की है।