{"_id":"5b1adb1a4f1c1bfd6e8b6cae","slug":"11528486682-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की प्रतिमा का अनावरण
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे के गांधी विद्यालय में नगरपालिका झींझक द्वारा बनवाई गई लगरथा गांव निवासी शहीद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान की प्रतिमा का शुक्रवार को एडीएम वित्त ने अनावरण किया। शहीद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते ही शहीद की पत्नी व बेटा तथा माता-पिता की आंखों में आंसू छलक आए।
केंद्र सरकार का निर्देश है कि जिस कालेज में शहीद ने शिक्षा ग्रहण की थी, उस स्कूल में प्रतिमा बना कर शहीद को याद किया जाए। इसी निर्देश के अनुसार झींझक में शहीद विपिन की प्रतिमा बनवाई गई। लगरथा गांव में 20 जुलाई 1979 में जन्मे विपिन कुमार सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा झींझक के गांधी विद्यालय इंटर कालेज से सन 1996 में उत्तीर्ण की थी। वे पनकी कानपुर से 21 अप्रैल 2002 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। उड़ीसा में तैनाती के दौरान नक्सली हमले में 12 अप्रैल 2009 को वह शहीद हो गए थे। शुक्रवार को नगरपालिका परिषद द्वारा बनवाई गई शहीद की प्रतिमा का एडीएम विद्यासागर व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पनकी के डिप्टी कमांडेंट एके सिंह ने अनावरण किया और शहीद को श्रद्धांजलि दी। सुरक्षा बल की गारद ने भी सलामी दी। बाद में शहीद की प्रतिमा पर पर पुष्प अर्पित करने पहुंची पत्नी प्रियंका सिंह, पुत्र सौरभ प्रताप सिंह व पिता चंद्रभान सिंह व माता मैना देवी की आंखों में आंसू छलक आए। इस दौरान कमांडेंट जीबी सिंह, कुशाग्र्र शर्मा, एसडीएम एआर फारूकी, इओ नगरपालिका मुकेश कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष सरोजनी संखवार, विपिन कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य केपी शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।