{"_id":"5ac276a44f1c1bee618b526e","slug":"11522693796-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना है या ट्रांसपोर्ट नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना है या ट्रांसपोर्ट नगर
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उदी। अवैध खनन व ओवर लोडिंग में सीज हुए ट्रकों को थाने में खड़ा करने से थाना कम ट्रांसपोर्ट नगर ज्यादा दिखाई पड़ रहा है। इन वाहनों में लदी मौरंग व गिट्टी के भी थाने में पलटाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि सरकार के निर्देश पर पुलिस ने अवैध खनन व ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को सीज कर थाने में खड़ा करा लिया। फरवरी व मार्च माह में ही 100 से अधिक ट्रकों को सीज किया गया। इन सभी को इसी थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया। कुछ ट्रक मालिक कोर्ट के आदेश पर ट्रकों रिलीज करा चुके है।
हालांकि कोर्ट के आदेश पर ट्रकों को तो छोड़ दिया जाता है लेकिन उसमे भरी गिट्टी व मौरंग को थाने में ही पलटा लिया जाता है जिससे यहां मौरंग के ढेर लगे है। प्रभारी निरीक्षक बढपुरा सुशील कुमार योगी ने बताया कि थाना परिसर के अलावा चौकी पर भी 100 से अधिक ट्रक खडे़ है। वहीं, खनन व परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई ट्रकों के मालिक विभाग में आए नहीं है, वह सीधे कोर्ट के जरिए ट्रकों को छुड़ाने का प्रयास कर रहे है, जिससे देरी हो रही है। जो लोग सीधे विभाग में आए, उन पर जुर्माना लगा दिया और गाड़ियों को छोड़ा गया है।
विज्ञापन
- थाने में खड़े है सौ से ज्यादा कबाड़ ट्रक
- अवैध खनन में सीज ट्रकों से थाना परिसर पड़ा छोटा
- ट्रक मालिक सीधे कोर्ट से छुड़ा रहे ट्रक