{"_id":"59c5559b4f1c1b96688b6041","slug":"11506104731-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी कच्ची शराब की भट्ठी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ी कच्ची शराब की भट्ठी, एक गिरफ्तार
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सौरिख। सकरावा चौकी क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर हविलिया में पुलिस ने छापा मारकर कच्ची शराब उतार रहे अवैध कारोबारी को गिरफ्तार कर उपकरण व भट्ठी बरामद की है। पुलिस को यहां बीस लीटर कच्ची शराब मिली, जबकि 200 लीटर लहन फैलाकर नष्ट कर दिया गया। शराब उतार रहे तीन लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब उपनिरीक्षक अवधेश सिंह ने पुलिस बल के साथ सकरावा चौकी क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर हविलिया ने छापा मारा। पुलिस को गांव के बाहर खेतों में धुआं उठता दिखाई दिया। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो वहां 4 लोग शराब उतार रहे थे। पुलिस ने विजय कुमार पुत्र मिट्ठूलाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब उतार रहे ग्राम मोतीपुर हविलिया निवासी भयंकर पुत्र हाकिम सिंह, शरीफपुर निवासी अजय पुत्र महेंद्र व मलिखान पुत्र बसंत चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।
पुलिस ने पकड़ी कच्ची शराब की भट्ठी, एक गिरफ्तार
-शराब उतार रहे तीन लोग पुलिस को चकमा देकर भागे
-बीस लीटर शराब बरामद, 200 लीटर लहन किया नष्ट