{"_id":"595be05d4f1c1bf5078b4779","slug":"11499193437-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की झूठी सूचना देने पर तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की झूठी सूचना देने पर तीन को पकड़ा
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की झूठी सूचना देने पर तीन को पकड़ा
जालौन। जालौन-बंगरा मार्ग पर बाइकों की टक्कर के बाद युवकों में मारपीट हो गई। इस पर एक पक्ष ने यूपी 100 को ढाई लाख की लूट की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता लगा कि लूट की सूचना गलत थी, मामला आपसी विवाद का है। पुलिस तीन युवकों को लेकर कोतवाली आ गई।
मंगलवार की दोपहर बंगरा मार्ग पर छिरिया के पास कमलेश तिवारी पुत्र राम मोहन निवासी छिरिया सलेमपुर तथा लाखन सिंह पुत्र कुंवरलाल व रामलखन पुत्र लालाराम निवासी अदेला मढैया रामपुरा की बाइकें आपस में टकरा गईं। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच किसी ने ढाई लाख लूट की सूचना पुलिस को दे दी।
इस पर पुलिस सक्रिय हुई और एएसपी ने आसपास के थानों को अलर्ट कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी देर की तलाश के बाद कोतवाल महाराज सिंह तोमर की टीम ने तीनों आरोपियों को झंडा चौराहे पर पकड़ लिया तथा पूछताछ की तो पता चला कि मामला लूट का नहीं बल्कि मारपीट का है। पुलिस ने झूठी लूट की खबर देने पर तीनों युवकों को खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
- बाइकों की टक्कर के बाद हुआ था