{"_id":"5bef09e4bdec2269377f836a","slug":"111542392292-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदार ने बिजलीकर्मी को लाठी मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायेदार ने बिजलीकर्मी को लाठी मार किया घायल
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीखमपुर में चेकिंग के दौरान बकायेदारी में काटे गए कनेक्शन को जोड़ने पर की गई कार्रवाई से गुस्साए बकायेदार ने लाठी मारकर बिजली कर्मी को घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे जेई व अन्य कर्मचारियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लाइनमैन ने मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे सदर डिवीजन के मोहल्ला भीखमपुर पहुंची बिजली चेकिंग टीम की ओर से मोहल्ले में बकायेदारी की वसूली, अवैध कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान बिजली कर्मी टीजीटू चंद्रभान के आदेश पर लाइनमैन रविंद्र ने 2014 से अब तक के बकायेदार पंकज तिवारी पुत्र संतोष तिवारी के घर की लाइन काट दी।
इसके बाद कर्मचारी आगे बढ़ गए। तभी पीछे से गुस्से में लाठी लेकर पहुंचे बकायेदार पंकज ने टीजीटू कर्मी चंद्रभान पर वार शुरू कर दिए। हमले से टीजीटू कर्मी घायल हो गया। इसकी सूचना जेई सुभाष चंद्र को दी गई।
विज्ञापन
जेई ने आरोपी पंकज तिवारी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद आरोपी को कोतवाली भेज दिया। घायल टीजीटू चंद्रभान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में जेई सुभाष चंद्र ने बताया कि पंकज तिवारी का कनेक्शन 2014 में भुगतान न करने के चलते काट दिया गया था। चेकिंग के दौरान टीम को कनेक्शन का संचालन मिला। इस पर उसे फिर से काट दिया गया। इसी बात को लेकर पंकज ने टीजीटू कर्मी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
2014 में बिना भुगतान के काटे गए कनेक्शन का संचालन पाए जाने पर चेकिंग टीम ने की थी कार्रवाई
सूचना पर पहुंचे बिजली अधिकारी ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा