फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सपा खेमे में भी थमा कोलाहल, दमयंती को टिकट

सपा खेमे में भी थमा कोलाहल, दमयंती को टिकट

Thu, 02 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सपा खेमे में भी थमा कोलाहल, दमयंती को टिकट
फर्रुखाबाद। सदर नगर पालिका से सपा ने दमयंती सिंह और कायमगंज से कल्लू यादव के चालक का नाम फाइनल कर दिया है।
विज्ञापन



समाजवादी पार्टी में प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल कर दी गई है। आंतरिक कारणों से घोषणा फिलहाल टाल दी गई है। सूत्रों के अनुसार सदर नगर पालिका से पार्टी ने दो बार अध्यक्ष रह चुकीं दमयंती सिंह पर भरोसा जताया है। पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रही दमयंती की शहर में अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके पति विजय


सिंह सदर से तीन बार विधायक रह चुके हैं। दमयंती ने बुधवार को पर्चा भी खरीद लिया था। कायमगंज नगर पालिका सीट से जयसिंह के नाम पर मोहर लगा दी गई है। जयसिंह रामप्रकाश यादव उर्फ कल्लू यादव का ड्राइवर है। कल्लू की पत्नी इस समय कायमगंज की ब्लॉक प्रमुख भी हैं। कल्लू फर्रुखाबाद से
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव लड़ चुके अरविंद यादव के समधी भी हैं। पार्टी ने शमशाबाद और कायमगंज में मुस्लिम नेता पर भरोसा जताया है। शमशाबाद से जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फरुखी की पत्नी शैला फरुखी और कमालगंज से जियाद्दीन का नाम फाइनल कर दिया है। इसी तरह कंपिल से उदयपाल और मोहम्मदाबाद से हरीश
विज्ञापन
विज्ञापन



यादव के नाम पर मोहर लगाई गई है। यहां से लगातार दो चुनाव जीत रहीं ऊषा यादव ने भी सपा से टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। ऊषा के पति अशोक यादव उर्फ ललुआ भी अध्यक्ष रह चुके हैं और पिछले कई साल से सपा में सक्रिय हैं। सूत्रों के अनुसार अशोक के सिर पर भी सपा के एक बडे़ नेता का हाथ है। सूत्रोें के अनुसार मोहम्मदाबाद और कमालगंज के टिकटों पर ही पेंच फंसा है, इसलिए फिलहाल घोषणा टाल दी गई। शुक्रवार को सूची घोषित होने की पूरी संभावना है।

सपा ने लगाई दमयंती के नाम पर मोहर
कायमगंज से कल्लू यादव के चालक का नाम फाइनल
सभी छह सीटों पर अध्यक्ष प्रत्याशी तय, घोषणा जल्द
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed