{"_id":"59dd0db34f1c1bda538b6a71","slug":"111507659187-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से रोका तो जहर खाकर दी जान
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा/बबेरू। घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। अन्य घटनाओं में दो युवती समेत तीन ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
बबेरु कस्बे में ईश्वर पाल (46) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी सूर कुमारी ने बताया कि शराब पीने से मना करने पर उसका पति से विवाद हो गया था। इसी से क्षुब्ध होकर रविवार की रात उसने जहर खा लिया। तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पत्नी के मुताबिक हालत सुधरने पर कुछ देर बाद वह घर आ गया। यहां फिर शराब पी ली और घर से निकल गया। मंगलवार को सुबह घर से कुछ दूर मढ़ीदाई मंदिर के पास उसका शव मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अन्य घटना में नरैनी थाना क्षेत्र के पुकारी गांव की शांति (16) पुत्री जग प्रसाद ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पिता ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर डांट दिया था। क्षुब्ध होकर जहरीला खा लिया। मर्का थाना क्षेत्र की प्रमिला (26) पत्नी दिलीप सिंह का रविवार की रात पति से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव का छत्रपाल (30) पुत्र राम दयाल ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पिता ने बताया कि घरेलू किसी बात पर परिवार में झगड़ा हो गया था। क्षुब्ध होकर कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- अस्पताल से घर आते ही फिर पी ली थी शराब
- घर के नजदीक सुबह शव पड़ा मिला
- अन्य घटनाओं ने तीन ने खाया जहर