फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जनता के बीच जाने से डर रही भाजपा-अखिलेश

जनता के बीच जाने से डर रही भाजपा-अखिलेश

Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
जनता के बीच जाने से डर रही भाजपा-अखिलेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। जनता को अच्छे दिनों का सपना और जाति-धर्म की राजनीति करके सत्तासीन हुई भाजपा छह महीने में कुछ नहीं कर पाई। भ्रष्टाचार और अपराध बढ़े हैं। सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो पाईं। सरकार ने विकास को रोकने वाला बजट पेश किया है। जनता विकास, स्वास्थ्य और विकास चाहती है। लेकिन 325 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा अभी से जनता के बीच जाने से डरने लगी है। इसी वजह से वह सपा के एमएलसी तोड़ रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। वह पुरवा के नवाव उनवा गांव में पार्टी के दिवंगत नेता उमाशंकर चौधरी के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे।


पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने वाली जनता का भरोसा टूटा है। जनता आंकलन कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार का अबतक का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। यही वजह है कि भाजपा के लोग जनता के बीच चुनाव में जाने से डर रहे हैं और हमारे एमएलसी तोड़ रहे हैं। कहा कि यह भी एक तरह का भ्रष्टाचार है जो भाजपाई खुलेआम कर रहे हैं। कहा कि केंद्र में भी भाजपा की सरकार होने के
विज्ञापन



बावजूद हाल में पेश किया गया बजट निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का विकास करना है तो जाति और धर्म से ऊपर ऊठना होगा। पिछले चुनाव में हम विकास की बात की बात करते थे और वह लोग जाति और धर्म की बात कहकर लोगों को गुमराह करते रहे। उन्होंने सपा सरकारी की योजनाओं में डायल 100, लोहिया आवास, 108 एंबुलेंस समेत अन्य का जिक्र करते हुए कहा कि सभी वहीं की वहीं रुकी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों हमेशा साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सही तरीके से पैरवी करती तो शायद यह नौबत न आती। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षामित्रों की जानें गई हैं उनके परिवार को सरकार 50 लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री, चौकीदार और ऐसे ही अन्य संविदा कर्मियों का भी ख्याल रखना सरकार का काम है।


पुरवा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुरवा के गांव नवाव उनवा के रहने वाले पार्टी के दिवंगत नेता उमाशंकर चौधरी के आवास पहुंचे। उन्होने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत नेता की पत्नी मंजू से कहा कि पूरी पार्टी आजीवन उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने दिवंगत नेता के बाटे दीप रंजन और पुष्प रंजन से मिले। इस दौरान सपा नेता राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, जिलाध्यक्ष अनवार अहमद, एमएलसी सुनील सिंह साजन, राजपाल कश्यप, एसआरएस यादव, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीषा दीपक, अरुण शंकर शुक्ल, शिव बहादुर पटेल, प्रेम प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, प्रभा यादव, आरपी यादव, तनवीर खां, धीरेंद्र सिंह, उजैर अहमद,हसीन अहमद भी मौजूद रहे।


जनता के बीच जाने से डरने लगी भाजपा- अखिलेश
जनता का सामना करने से डरी भाजपा तोड़ रही हमारे एमएलसीं
पार्टी छोड़ने वालों को रोकेंगे नहीं, पुराने जराएंगे तभी तो मिलेगा नए लोगों को मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed