फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11 pairs of trains, including Shatabdi, changed due to fog and other reasons

आज से बदले समय पर शताब्दी समेत 11 जोड़ी ट्रेनें, कोहरे समेत अन्य वजहों से रेलवे ने किया बदलाव

Tue, 01 Dec 2020 12:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 01 Dec 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
11 pairs of trains, including Shatabdi, changed due to fog and other reasons
कोहरे के कारण 11 जोड़ी ट्रेनों का समय बदला - फोटो : amar ujala
कोहरे समेत अन्य वजहों से रेलवे ने कानपुर होकर या गुजरने वाली 11 जोड़ी ट्रेनों का समय बदला गया है। ट्रेनों का बदला शेड्यूल एक दिसंबर से लागू होगा। रांची राजधानी, नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस जैसी 11 जोड़ी ट्रेनों का समय बदला गया है।  
विज्ञापन


-गाड़ी संख्या 02004 शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 6:10 बजे चलकर सुबह 11:20 बजे कानपुर सेंट्रल और 12:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

 -गाड़ी संख्या 02436 वंदे भारत स्पेशल नई दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर सुबह 10:08 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंचेगी।  

-गाड़ी संख्या 02424 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन नई दिल्ली से 4:20 बजे चलकर रात 9:05 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 1:23 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। 
विज्ञापन


-गाड़ी संख्या 02549 कामाख्या से आनंद विहार टर्मिनल दैनिक ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 10:05 बजे चलकर दोपहर तीन बजे कानपुर सेंट्रल और रात 9:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


-गाड़ी संख्या 02454 नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से शाम 4:10 बजे चलकर रात 10:55 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 1:12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।  

-गाड़ी संख्या 02419 नई दिल्ली से लखनऊ गोमती एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 5:45 बजे चलकर 7:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से अपने निर्धारित रूट पर होेते हुए दोपहर तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

-गाड़ी संख्या 02234 आनंद विहार गाजीपुर स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से रात 8:20 बजे चलकर रात 1:10 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।  

-गाड़ी संख्या 02466 आनंद विहार मधुपुर स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से दोपहर 12:45 बजे चलकर शाम 5:40 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 8:02 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। 

 -गाड़ी संख्या आनंद विहार से सीतामढ़ी एक्सप्रेस आनंद विहार से शाम 6 बजे चलकर रात 12:15 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 3:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।  

-गाड़ी संख्या 02428 रीवा एक्सप्रेस आनंद विहार से रात 8:05 बजे चलकर रात 3:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज, डबरा होते हुए सुबह 8:38 बजे मानिकपुर जाएगी।  


-गाड़ी संख्या 02226 दिल्ली आजमगढ़ सुपरफास्ट कैफियत एक्सप्रेस गाजियाबाद से रात 9 बजे चलकर रात 1:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed