फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   स्वास्थ

हॉटस्पॉट कुली बाजार के S10 सदस्य समेत सात लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ
कानपुर। राहुल शुक्ला -------------- हॉटस्पॉट कुली बाजार के S10 सदस्य समेत सात लोगों की रिपोर्ट सोमवार को नेगेटिव आई है। इन सभी की छुट्टी कल यानी मंगलवार को होगी। कारण है कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की टेक्निकल रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी हो गई है। जिसके चलते सभी सात लोगों को घर नहीं भेजा गया हैं। इन सभी को मंगलवार को घर भेजा जाएगा। बताते चलें कि हॉटस्पॉट कुली बाजार में एस 10 सदस्य समेत सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। इसमें एस 10 सदस्य,उसकी मां, उसके दो भतीजा -भतीजी, साले की पत्नी तथा दो समाज के थे। सभी को कोरोना पाजिटिव निकला था। जबकि पिताजी का पहले ही देहांत हो चुका है उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। पत्नी भी क्वॉरेंटाइन में है। ये सभी 15 से 22 दिनों तक हैलट में रखा गया हैं। एस10 सदस्य ने बताया कि सोमवार को सभी सातों लोगों की रिपोर्ट दूसरी नेगेटिव निकली है। यह बात जैसे हम लोगों को दोपहर में पता चली सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हम लोगों को कहा गया कि देर शाम तक आप लोग घर चले जाएंगे। पर बाद में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरती लालचंदानी का फोन आया कि रिपोर्ट में थोड़ी टैक्टिकली प्रॉब्लम है। इसलिए आज आप लोग नहीं जाएंगे। आप सभी को मंगलवार में घर के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed