{"_id":"5b2416864f1c1b684d8b6a4d","slug":"101529091718-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मुंहे सांप के साथ दो तस्कर दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मुंहे सांप के साथ दो तस्कर दबोचे गए
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। शुक्रवार को वन विभाग व पुलिस की टीम ने दो वन्यजीव तस्करों को दबोच लिया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। युवकों के पास एक बैग में दो मुंह वाला सर्प बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया की सांप के साथ पकड़े गए दोनों युवकों ने सरदारपुरवा के युवक से 50 हजार रुपये में खरीदने की बात बताई। पूछताछ में युवकों ने बिहार में तांत्रिक को यह सांप बेचने पर लाखों रुपये मिलने की बात कही। वन रक्षक रामचरन ने बताया की बरामद सांप को लगरथा के घने जंगल में छुड़वा दिया गया।
वन दरोगा शिवम पांडेय ने बताया कि मुखबिर द्वारा वन्य जीवों की तस्करी होने की सूचना पर पुलिस के साथ कैनाल रोड पर छापेमारी की गई। नहर कोठी के पास घेराबंदी कर रामबाग थाना सदर जिला पूर्णिया बिहार के इंद्रजीत पासवान पुत्र तरुण व दिवाकर ठाकुर पुत्र इंद्रदेव जिला मुरौत थाना रतवारा जिला मधेपुर बिहार को पकड़ लिया गया, जबकि एक युवक भाग निकला। पकड़े गए युवकों के पास मिले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें करीब चार फुट लंबा एक दो मुंह वाला सांप बरामद हुआ। युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने दीपक पुत्र जंजीर नाथ निवासी सरदारपुरवा जोगी डेरा थाना मंगलपुर से सांप खरीदा था। पुलिस ने वन रक्षक रामचरन की तहरीर पर तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों की मानें तो तस्करों के पास से बरामद हुए दो मुंह वाले सांप की कीमत लाखों में है। इस सांप का प्रयोग तंत्र-मंत्र में प्रयोग किया जाता है। साथ ही सेक्सवर्धक दवाइयां भी बनाई जाती हैं।