{"_id":"59c2bcf24f1c1b2a688b591b","slug":"101505934578-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीपर्णा गांगुली जिले की पहली महिला एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीपर्णा गांगुली जिले की पहली महिला एसपी
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह का बुधवार की शाम स्थानांतरण हो गया। उनकी जगह पुलिस अधीक्षक प्रशासन (डीजीपी मुख्यालय लखनऊ) के पद पर तैनात श्रीपर्णा गांगुली को एसपी बनाया है। खास बात यह है कि वे जिले की पहली महिला एसपी होंगी।
पुलिस अधीक्षक क वींद्र प्रताप सिंह की चार माह पहले तैनाती हुई थी। अब उनकी इलाहाबाद चतुर्थ वाहिनी कमांडेंट के पद पर तैनाती हुई है। उनकी जगह श्रीपर्णा गांगुली को एसपी बनाया गया है। श्रीपर्णा 2006 बैच की पीपीएस अफसर हैं। उन्हें कुछ साल पहले ही आईपीएस का दर्जा मिला है।
डीजीपी कार्यालय से पहले वे देवरिया जिले की एसपी रह चुकी हैं। सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी की ओर सम्मानित भी किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों के प्रमुख पदों पर महिलाओं में अपर पुलिस अधीक्षक निधि सारनाथ, पुलिस उपाधीक्षक के पद पर वंदना सिंह और इंदु सिद्धार्थ की तैनाती रही है। पहली बार किसी महिला को जिले का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
एसपी से सत्ता पक्ष का एक धड़ा था नाराज
पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह से भाजपा का धड़ा नाराज था। उनके स्थानांतरण के पीछे यही कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि वे खुद भी इलाहाबाद स्थानांतरण के लिए इच्छुक थे। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने और कई अंदरूनी बातों को लेकर सत्ता पक्ष का एक धड़ा डीएम और एसपी से नाराज था। इसकी शिकायतें शासन स्तर पर की गई थीं। इसी नाराजगी के चलते हफ्ते भर पहले डीएम मदन पाल आर्या को हटाया गया था। अब एसपी कवींद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण हो गया है।
श्रीपर्णा गांगुली जिले की पहली महिला एसपी
डीजीपी अवार्ड से सम्मानित हैं श्रीपर्णा गांगुली
कवींद्र प्रताप सिंह का इलाहाबाद स्थानांतरण