{"_id":"5b917a91867a557f6d0aef40","slug":"100-patients-of-fever-and-three-dengue-patients-found-in-flood-affected-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने मचाया कहर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मिले 100 मरीज, बच्ची समेत 2 को हुआ डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने मचाया कहर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मिले 100 मरीज, बच्ची समेत 2 को हुआ डेंगू
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। हसनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची व 11 साल का छात्र डेंगू की चपेट में आया है। लखनऊ में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। गुरुवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की संक्रामक रोग विभाग की टीम ने गांव पहुंच फागिंग कराई। इसके अलावा डेंगू से पीड़ित बच्चों के परिजनों को दवाएं भी दी गई।
हसनगंज थानाक्षेत्र के गांव सेमरामऊ निवासी शिवसागर (11) पुत्र महेश को परिजनों ने 24 अगस्त को लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में तेज बुखार आने पर भर्ती कराया था। बलरामपुर में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। तीन दिन इलाज के बाद चिकित्सकों ने शिवसागर को घर भेज दिया था। इस बीच जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई। गुरुवार को संक्रामक रोग नियंत्रण टीम डा. आरएस मिश्रा के नेतृत्व में गांव पहुंची। यहां शिवसागर के घर के आसपास फागिंग और दवा का छिड़काव कराया।

परियर में मिले बुखार के 100 मरीज, औरास में भी बुखार ने मचाया कहर
बुखार पीड़ित लोगों की जांच करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गांव में 9 अन्य लोग बुखार के मिले। जिन्हें दवाएं दी गई हैं। वहीं हसनगंज थानाक्षेत्र के ही धौरा निवासी सुरेश की तीन वर्षीय बेटी छबि में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। गुरुवार शाम टीम धौरा भी पहुंची। उसे छवि के परिजन नहीं मिले। इससे टीम लौट आई। डा. आरएस मिश्रा ने बताया कि टीम दोबारा धौरा गांव जाएगी।
परियर में मिले बुखार के 100 मरीज
स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र परियर पहुंची। यहां राहत शिविर व अन्य स्थानों पर बुखार से पीड़ित 100 लोग मिले। डा. आर एस मिश्रा ने बताया कि सभी को जरूरी दवाएं देने के साथ ही ओआरएस के पैकेट दिए गए। उन्होंने बताया कि कुछ मरीज खांसी व संक्रमण से पीड़ित भी मिले हैं।
औरास में भी बुखार ने मचाया कहर
औरास थानाक्षेत्र के प्रतापखेड़ा गांव में वायरल फीवर ने एक दर्जन से लोगों को चपेट में ले लिया है। गांव के मुलुकराज के परिवार के सात लोग बुखार की चपेट में है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने गुरुवार को मामले की सूचना औरास स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को दी। सूचना पर गांव पहुंची मेडिकल टीम ने फागिंग कराई व दवा का वितरण कराया।