फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 trains including Agra Intercity will not run from December: New schedule from December 2 to February 28 due to fog

दिसंबर से आगरा इंटरसिटी समेत 10 ट्रेनें नहीं चलेंगी: कोहरे के चलते दो दिसंबर से 28 फरवरी तक नया शेड्यूल

Fri, 08 Oct 2021 10:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Oct 2021 10:19 AM IST
सार

एडवांस टिकट बुक करा चुके लोग अपना रिफंड ले सकते हैं। कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस दो दिसंबर से 26 फरवरी के बीच अप-डाउन में रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी। 

विज्ञापन
10 trains including Agra Intercity will not run from December: New schedule from December 2 to February 28 due to fog
ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर रेलवे ने कोहरे की वजह से निरस्त होने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से या अंशकालिक निरस्त किया गया है। कुछ ट्रेनों के फेरे में कटौती की गई है। आगरा इंटरसिटी सहित 10 ट्रेनें पूरी तरह से निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


यह व्यवस्था दो दिसंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगी। एडवांस टिकट बुक करा चुके लोग अपना रिफंड ले सकते हैं। कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस दो दिसंबर से 26 फरवरी के बीच अप-डाउन में रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी। 
विज्ञापन


 

ये ट्रेनें पूर्ण रूप से निरस्त 
झांसी कोलकाता एक्सप्रेस (01105-01106) तीन दिसंबर से 27 फरवरी, आगरा इंटरसिटी (02179-02180) एक दिसंबर से 28 फरवरी, सतरागांछी एक्सप्रेस (02585-02586) छह दिसंबर से एक मार्च तक, हटिया एक्सप्रेस (02583-02584) 30 नवंबर से 28 फरवरी, मेरठ सिटी एक्सप्रेस (01817-01818) एक दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों के फेरे घटाए गए
महबोधि एक्सप्रेस (02397-02398) छह दिसंबर से एक मार्च को हर सोमवार नहीं चलेगी। दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस (02553-02554) सात दिसंबर से 23 फरवरी के बीच हर बुधवार नहीं चलेगी। 03239-03240 तीन दिसंबर से 26 फरवरी तक अप में शुक्रवार व डाउन में शनिवार नहीं चलेगी। स्वतंत्रता सेनानी (02561-02562) दो दिसंबर से 25 फरवरी तक अप में हर गुरुवार तो डाउन में हर शुक्रवार प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी।

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (02393-02394) एक दिसंबर से 24 फरवरी के बीच अप में बुधवार तो डाउन में गुरुवार नहीं चलेगी। 04185-04186 दो दिसंबर से एक मार्च को अप में सोमवार और गुरुवार तो डाउन में मंगलवार, शुक्रवार नहीं चलेगी। कानपुर रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस ( 02033-02034) दो दिसंबर से 26 फरवरी के बीच रविवार के अलावा अप-डाउन में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed