फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 school opened, so the punishment

सुबह 10 के पहले स्कूल खोला तो होगी सजा

Wed, 07 Dec 2016 11:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 11:36 PM IST
सार

- सिटी मजिस्ट्रेट ने लगाई धारा 144
- डीएम का आदेश न मानने पर जिला प्रशासन ने की घेराबंदी
- छह माह से तीन साल तक की हो सकती है सजा

विज्ञापन
10 school opened, so the punishment
डेमो

विस्तार

कानपुर में स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों ने सुबह 10 बजे के पहले स्कूल खोला तो उन पर कार्रवाई हो सकती है। बुधवार को डीएम के आदेशों की हुई अवहेलना पर जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव ने धारा 144 लगाते हुए इसका पालन कराने को कहा है। आदेश के उल्लंघन पर छह महीने से लेकर तीन साल तक की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है। यह आदेश आठ से 10 दिसंबर तक लागू रहेगा। 
विज्ञापन


दरअसल कोहरे और शीत लहर को देखते हुए डीएम ने मंगलवार को आदेश जारी किया था कि बुधवार से 10 दिसंबर तक 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे के बाद खोले जाएं। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि कुछ अभिभावकों ने सुबह आठ बजे ही स्कूल खोले जाने की बात कही है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में असुविधा हो रही है। कोहरे के चलते दुर्घटना की भी आशंका है।
विज्ञापन


इसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किया है। कहा है कि जनहित में धारा 144 के अंतर्गत आदेश पारित किया जाता है कि प्लेग्रुप से लेकर 12वीं तक का कोई भी विद्यालय (सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड) सुबह 10 बजे से पहले नहीं खोला जाएगा। अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन पर छह महीने से तीन साल तक कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed