फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 roads will be built with Rs 100 crore, selected under CM Grid Scheme, these roads will be constructed

Exclusive: 100 करोड़ रुपये से बनेंगी 10 सड़कें, सीएम ग्रिड योजना के तहत हुआ है चयन, इन सड़कों का होगा निर्माण

Tue, 26 Dec 2023 09:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Dec 2023 09:12 AM IST
सार

Kanpur News: महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में गठित 15वें वित्त आयोग की समिति के समक्ष चयनित सड़कों की सूची प्रस्तुत की जाएगी। समिति की मुहर लगते ही इसे शासन के पास भेजा जाएगा। नए साल की शुरुआत में शासन की भी हरी झंडी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
10 roads will be built with Rs 100 crore, selected under CM Grid Scheme, these roads will be constructed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली 10 सड़कों का चयन कर लिया गया है। इन सड़कों को 100 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। सड़कों के दोनों तरफ यूटिलिटी डक्ट भी बनेगा। इस डक्ट से पाइपलाइनें, विद्युत केबल, संचार केबल आदि निकाली जाएंगी। इससे सड़क बार-बार खोदनी नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन

इसके अलावा डिवाइडर, ग्रीनबेल्ट, स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी। चिह्नित सड़कों में हमीरपुर रोड से जुड़ने वाले लिंक मार्ग, पनकी धाम स्टेशन रोड, सोंटेलाल मंदिर मार्ग आदि शामिल हैं। शासन से अनुमति के बाद जनवरी या फरवरी में काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

शासन ने पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) में नगर निगम को गृहकर वसूली का 320 करोड़ का लक्ष्य दिया था। नगर निगम ने 40 करोड़ रुपये ज्यादा की वसूली की। इस पर शासन ने मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स अरबन योजना) के तहत नगर निगम को 100 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण के लिए आवंटित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जोनों में 29 सड़कें चिह्नित हुईं हैं
आदेश दिए कि इस योजना के तहत रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, अस्पताल, सर्वाधिक भीड़भाड़, बाजारों आदि को जोड़ने वाली सड़कें चिह्नित कर बनाई जाएं। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के आदेश पर मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने सभी जोनल अभियंताओं से प्रस्ताव मांगे। इस प्रकार सभी जोनों में 29 सड़कें चिह्नित हुईं।

समिति के समक्ष चयनित सड़कों की सूची प्रस्तुत की जाएगी
निर्माण में तय धनराशि से ज्यादा लागत आते देख 10 सड़कों को फाइनल किया गया है। इन सड़कों के जीआईएस मैप के साथ ही सर्वे रिपोर्ट भी तैयार की गई है। महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में गठित 15वें वित्त आयोग की समिति के समक्ष चयनित सड़कों की सूची प्रस्तुत की जाएगी। समिति की मुहर लगते ही इसे शासन के पास भेजा जाएगा। नए साल की शुरुआत में शासन की भी हरी झंडी मिलने की संभावना है।

योजना में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की सबसे अधिक सड़कें
योजना में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की सर्वाधिक सात सड़कें शामिल हैं। दो सड़कें किदवईनगर और एक सड़क गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र की है।

15वें वित्त आयोग की समिति में शामिल हैं ये सदस्य
महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में गठित इस समिति में डीएम, नगर आयुक्त, केडीए उपाध्यक्ष, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।

इन सड़कों का होगा निर्माण

सड़क का नाम                                                                                                            लंबाई (मीटर में)
राजाराम चौराहा (गोपालनगर) से नमक फैक्टरी चौराहा होते हुए हमीरपुर रोड तक                          3500
हमीरपुर रोड से आवास-विकास कार्यालय चौराहा होते हुए दलनपुर गांव तक                                  1750
हमीरपुर रोड से फत्तेपुर मुख्य मार्ग होते हुए संतोष बाबा मंदिर से साहू नमकीन तक                       4500
हमीरपुर मार्ग से खाड़ेपुर चौराहा होते हुए कर्रही मुख्य मार्ग तक                                                    3100
बाबाकुटी चौराहे से सोंटेबाबा मंदिर होते हुए अलंकार गेस्ट हाउस तक                                            2342
रामगोपाल चौराहे से बालाजी धाम होते हुए हलुवाखाड़ा नाला पुलिया तक                                       2100
हमीरपुर रोड से सागरपुरी चौराहा होते हुए मायावती कालोनी तक                                                 1500
पनकी धाम स्टेशन से बीएमसी अस्पताल तक                                                                            550
कोयलानगर पुलिस चौकी से केसा, पीएम आवास गणेशपुर मोड़ से सनिगवां रोड तक                       5200
जीटी रोड से शिवकटरा रोड होते हुए वीआईपी रोड तक                                                                2400

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed