{"_id":"67e3c673dea7c86e680f985b","slug":"10-policemen-will-undergo-the-ordeal-of-duty-for-uppsc-exam-no-leave-allowed-for-preparation-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: यूपीपीएससी के लिए ड्यूटी की अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे 10 पुलिसकर्मी, तैयारी के लिए अवकाश की अनुमति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: यूपीपीएससी के लिए ड्यूटी की अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे 10 पुलिसकर्मी, तैयारी के लिए अवकाश की अनुमति नहीं
Wed, 26 Mar 2025 02:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:48 PM IST
सार
Kanpur News: कमिश्नरी में तैनात 10 पुलिस कर्मी ड्यूटी के साथ यूपीएससी 2025 परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं। इन सभी को एडिशनल सीपी ने 19 मार्च को शर्तों के साथ अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
कानपुर शहर में तैनात दस पुलिस कर्मी यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा दे सकेंगे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। हालांकि उनमें से किसी को भी परीक्षा की तैयारी के लिए अवकाश मंजूर नहीं किया गया है। अब इन पुलिस कर्मियों को रोजाना ड्यूटी की अग्निपरीक्षा देते हुए परीक्षा की तैयारी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
कमिश्नरी में तैनात 10 पुलिस कर्मी ड्यूटी के साथ यूपीएससी 2025 परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं। इनमें पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल इंद्रभान, यतेंद्र कुमार, सचिन पांडेय, टीएसआई राजीव कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, सौरव कुमार, शिवचरन, बजरिया थाने में तैनात महिला कांस्टेबल प्रतीक्षा राठौर, नौबस्ता थाने में तैनात एसआई पूजा सिंह व रायपुरवा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रेनू शामिल हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए स्वयं का अवकाश लेना होगा
इन सभी को एडिशनल सीपी ने 19 मार्च को शर्तों के साथ अनुमति दे दी है। हालांकि स्पष्ट किया गया है कि किसी भी समय गैर जनपद तबादला होने पर अनुमति स्वत: निरस्त हो जाएगी। साथ ही निर्वाचन की स्थिति में किसी भी चरण में बाहर ड्यूटी पर जाने की स्थिति में अवकाश नहीं मिलेगा। वहीं, परीक्षा के लिए स्वयं का अवकाश लेना होगा।
विज्ञापन