{"_id":"1ec0d74fed9e710d3fe224a17d029e50","slug":"10-hotels-get-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंडमार्क समेत 10 होटलों को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंडमार्क समेत 10 होटलों को नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 03 Jan 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपलीशन सर्टिफिकेट न जमा करने पर लैंडमार्क समेत 10 लग्जरी होटलों को कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने नोटिस भेजा है। नोटिस में होटल संचालकों से कहा गया है कि वे तीन दिन के अंदर होटल निर्माण से जुड़ा कंपलीशन सर्टिफिकेट केडीए में प्रस्तुत करें।
नोटिस केडीए के अधीक्षण अभियंता सरवत अली की ओर से जारी किया गया है। उधर केडीए के सभी जोनल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे सभी निर्माणों को चिह्नित करें जो गलत तरीके से निर्मित किए गए हैं।
बनाए गए निर्माणों में मानकों का कितना पालन हुआ है अथवा नहीं। इसकी रिपोर्ट बनाने के बाद केडीए धवस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
शहर में माल रोड, जीटी रोड, अस्सी फीट रोड, तिलक नगर, स्वरूप नगर, फजलगंज, लालबंगला, किदवई नगर, रतन लाल नगर, गोविंद नगर, निराला नगर समेत विभिन्न मोहल्लों में ढाई सौ से ज्यादा होटल हैं।
विज्ञापन
इनमें से कुछ ही होटल मानकों के अनुरूप बने हैं और उसमें कंपलीशन सर्टिफिकेट लिया गया है। तमाम होटल नक्शे के विपरीत हैं या अवैध बने हैं।
केडीए प्रवर्तन विभाग के अधीक्षण अभियंता सरवत अली ने बताया कि जोनल प्रवर्तन प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने - अपने क्षेत्र के सभी होटलों को सूचीबद्ध कर लें।
उन्हें नोटिस जारी कर दस्तावेज देखे और जो अवैध हों, उनके खिलाफ नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। इस क्रम में सबसे पहले होटल लैंडमार्क, कान्हा गैलेक्सी, कांटीनेंटल, इंटरनेशनल समेत 10 बड़े होटलों को नोटिस देकर दस्तावेज मांगे हैं।
इन सभी को नोटिस जारी होने की तिथि से तीन दिन के अंदर केडीए में कंपलीशन सर्टिफिकेट, नक्शा, कंपाउंडिंग आदि से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने हैं, अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
इन 10 होटलों का जारी हुआ नोटिस
लैंडमार्क, कान्हा गैलेक्सी, कान्हा कांटीनेंटल, कान्हा इंटरनेशनल, होटल ब्लिस, सेलीब्रेशन, केसर पैलेस, मलिक रेजीडेंसी, नरूला बैंक्वेट हाल, शिवदयाल।
मुझे पूर्व में हुई कार्रवाई की जानकारी नहीं है। शनिवार को पुरानी फाइलें निकालकर जांच-पड़ताल कराई जाएगी, जिन्होंने शमन नहीं कराया होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सरवत अली, अधीक्षण अभियंता, प्रवर्तन, केडीए