Kanpur Encounter News Live Updates: चौबेपुर थाने के सभी दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर एनकाउंटर के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद पुलिस महकमा कुख्यात विकास दुबे की तलाश में जुट गया है। चौबेपुर थाने से उसे सहायता मिलने की बात सामने आने के बाद थाने के सभी कर्मचारी जांच के दायरे में हैं। मंगलवार देर शाम एसएसपी ने चौबेपुर थाने के सभी दरोगा और सिपाहियों को लाइन हाजिर किया।
किसी भी हाल में विकास को पकड़ेंगे- एडीजी एलओ प्रशांत कुमार
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा 'जब तक हम विकास दुबे और उसके गुर्गों को गिरफ्तार नहीं कर लेते तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।
Until and unless we arrest Vikas Dubey and his accomplices, we will not sit quietly: UP's ADG (law and order) Prashant Kumar #KanpurEncounter https://t.co/NtqfM5pYow
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) July 7, 2020
विकास के घर पर मिले बम
विकास दुबे के पुराने घर के मलबे में पुलिस टीम को तलाशी के दौरान तीन जिंदा बम मिले हैं। जिन्हें पानी में डालकर नष्ट किया जा रहा है। एक दिन पहले भी पुलिस को विकास के घर में मिले बंकर से भारी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस और हथियारों का जखीरा मिला था।
जांच के लिए बिकरू पहुंचीं आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह
मंगलवार को आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने बिल्हौर पहुंचकर सीओ कार्यालय के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने बंद कमरे में एसओ बिल्हौर से पूछताछ की जिसके बाद सीओ कार्यालय बिल्हौर के कंप्यूटर व सीपीयू को सीज कर लिया गया है।
विकास दुबे के खजांची के घर पुलिस का छापा
विकास दुबे की तलाश में जुटी पुलिस मंगलवार को उसके खजांची जय बाजपेई के घर पहुंची। पुलिस ने जय विला में छापेमारी कर तमाम जरूरी चीजें खंगाली। इसके साथ ही पुलिस ने विकास से संबंधित सभी वांछितों की फोटो के साथ एक पोस्टर भी जारी किया है।
पुलिस लाइन के 10 कांस्टेबलों को चौबेपुर पुलिस स्टेशन में मिली तैनाती
वहीं पुलिस लाइन में तैनात 10 कांस्टेबलों को मंगलवार को ही चौबेपुर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है। सभी सिपाही पुलिस लाइन से चौबेपुर थाने भेजे गए है। आईजी रेंज कानपुर के मुताबिक चौबेपुर थाने का पूरा स्टाफ कानपुर एनकाउंटर के मामले में जांच के दायरे में हैं।
इस मामले में पहले ही पूर्व एसओ चौबेपुर की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। सोमवार को भी चौबेपुर थाने के तीन पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें भी सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है चौबेपुर थाने के पुलिस कर्मियों के नंबर विकास के मोबाइल में मिले हैं।
जांच टीम पूरे चौबेपुर थाने को विकास दुबे का मुखबिर मानते हुए सभी से पूछताछ कर रहे हैं। बतां दे विकास को पकड़ने गई पुलिस पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस की सौ से अधिक टीमें विकास को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
10 Constables transferred to Chaubepur police station. As per IGP Kanpur Mohit Agarwal, all personnel of the police station are under scope of investigation in connection with #KanpurEncounter pic.twitter.com/LSyIJWdQ35
— ANI UP (@ANINewsUP) July 7, 2020