फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1.20 lakh was robbed from Bank Mitra

हरदोई: बाइक सवार लुटेरों ने बैंकमित्र से 1.20 लाख रुपये लूटे, तमंचे की बट मारकर किया घायल

Sat, 16 Jan 2021 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Jan 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakh was robbed from Bank Mitra
लूट की वारदात के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बर्बर रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने बैंकमित्र को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। बैंकमित्र ने 1.20 लाख रुपये की लूट होने की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन


जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी समेत अन्य पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरी बाईकुआं निवासी विनोद कुमार पुत्र रामपाल इंडियन इलाहाबाद बैंक में बैंकमित्र हैं।
विज्ञापन


वह पसिगवां के चंदिला चौराहा घाघपुर में बीसी सेंटर भी चलाता है। शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे वह घर से बीसी सेंटर जाने के लिए बाइक से निकला था। जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र में बर्बर मोड़ से आगे सहोना के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक में पीछे बैठे युवक ने उसपर तमंचा तान दिया और दूसरे हाथ से उसका बैग छीनने लगा। धक्का लगने से वह बाइक समेत नीचे गिर गया। लुटेरे ने तमंचे की बट से विनोद के सीने पर कई वार किए। छीना झपटी के दौरान तमंचे से गोली भी चल गई लेकिन किसी को लगी नहीं, विनोद के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुन उसने बैग छोड़ दिया।


दोनों युवक लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर जहानी खेड़ा चौकी प्रभारी राम केवल तिवारी और पिहानी कोतवाल महेश चंद्र मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह, लखीमपुर खीरी के पसिगवां कोतवाल आदर्श सिंह और हरदोई जनपद की क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed