फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   yuvak ko sandigdh haalaat mein lagee golee, saiphee rephar

युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली, सैफई रेफर

Sun, 13 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
yuvak ko sandigdh haalaat mein lagee golee, saiphee rephar
सौ शय्या अस्पताल में भर्ती राहुल शाक्य उर्फ भेड़ा। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के बहवलपुर में संदिग्ध हालात में युवक को गोली लग गई। परिजनों ने उसे सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बहवलपुर निवासी राहुल शाक्य उर्फ भेड़ा पुत्र बालकराम शाक्य को शुक्रवार की देर रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसकी पीठ में कई जगह छर्रे के निशान मिले हैं। परिजनों ने उसे सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। जानकारी पर सिटी इंचार्ज हरिओम गुप्ता, बहवलपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मामला तीन दिन पहले मारपीट के बाद हुई फायरिंग से जुड़ा है। तीन दिन पहले पुरानी रंजिश में फायरिंग हुई थी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इसका आरोप राहुल शाक्य पर था। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने गांव के दिनेश चंद्र शाक्य पुत्र रामलाल शाक्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed