{"_id":"60e890dd8ebc3ebf550dde9a","slug":"youth-s-death-friends-suspected-of-murder-kannauj-news-knp639258628","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का शक
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के चौधरी सराय मोहल्ले में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्त और उसके तीन साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
कन्नौज कोतवाली इलाके के चौधरी सराय मोहल्ले में रहने वाले बलराम दुबे के बेटे जय दुबे(20) को गुरुवार शाम उसके दोस्त बुलाकर ले गए थे। रात में परिवार को तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। यह लोग जिला अस्पताल पहुंचे। तब तक मौत हो चुकी थी। परिजनों ने गणेश नगर में रहने वाले हुकुम सिंह के बेटे अंशु व उसके तीन साथियों पर जहरीली चीज खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मां नीलम दुबे ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात बेटे को एक दुकान में बंद कर मारा गया था। यह रंजिश भी उनके बेटे की मौत की वजह हो सकती है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।