{"_id":"bbf0676090604da8486069f239a88590","slug":"youth-miscreants-looted-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को बदमाशों ने बंधक बना लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को बदमाशों ने बंधक बना लूटा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड हाईवे किनारे स्थित निगम मंडी में बाजरा
विज्ञापन
बेंचकर घर लौट रहे युवक को कार सवार बदमाशों ने बंधक बना लिया और चलती
गाड़ी में उसकी जेब में रखी नगदी लूट ली। उसके शोर मचाने पर बदमाशों ने
अंगौछे से उसका मुंह दबा दिया और तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते
हुए उसकी पिटाई कर दी।
बदमाश उसे नगर के फर्रुखाबाद चौराहेा पर पुलिस चौकी के पास फेंककर भाग निकले। यह नजारा देखकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित युवक कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर उसे टरका दिया। मिली जानकारी के अनुसार, जनपद फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद थानांतर्गत ग्राम अभयपुर नगरिया निवासी सुभाष पुत्र रनवीर सिंह शुक्रवार को निगम मंडी में आढ़ती आजाद ट्रेडिंग कंपनी के यहां अपना बाजरा बेंचने आए थे।
बताया जाता है कि बिक्री के बाद घर लौटने के लिए वह हाईवे किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक कार उसके पास आकर रुकी, जिस पर करीब आधा दर्जन लोग बैठे थे। कार से दो युवक उतरे और एक ने उससे माचिस मांगी। बताया जाता है कि जब वह जेब से माचिस निकालने लगा, तभी दूसरे युवक ने उसके मुंह पर अंगौछा डालकर उसे कार के अंदर खींच लिया।
उसके शोर मचाने पर बदमाशों ने उसका मुंह दबा दिया और तमंचा अड़ाकर जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। बदमाशों ने उसकी जेब में रखी करीब 10 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाश उसे घायलावस्था में जीटी रोड हाईवे पर फर्रुखाबाद चौराहा के पास स्थित पुलिस चौकी के पास फेंक कर चले गए।
यह नजारा देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। किसी तरह से पीड़ित युवक कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस उसे अपने साथ घटनास्थल पर ले गई। इधर-उधर घुमाने के बाद तहरीर लेकर उसे टरका दिया। देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।