फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth dies on expressway

एक्सप्रेसवे पर युवक की मौत

Mon, 20 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies on expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में फंसी कार। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाशिंग पाउडर लाद कर जा रहा ट्रक टायर फटने से पलट गया। हादसे के बाद कुछ लोग एक्सप्रेसवे पर आ गए। तभी ग्रामीण युवक को टक्कर मारती हुई कार पलटे ट्रक में घुस गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। कार सवार दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

आगरा की ओर से वाशिंग पाउडर लादकर ट्रक लखनऊ जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम में तिलकापुर गांव के पास टायर फटने से ट्रक पलट गया। इस दौरान चालक मौके से भाग गया। तिलकापुर गांव का पुष्पेंद्र उर्फ नीलू (30) पलटे ट्रक को देखने एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया। तभी लखनऊ की तरफ जा रही कार युवक को टक्कर मारती हुई पलटे ट्रक में घुस गई। टक्कर लगने से पुष्पेंद्र हवा में उछल कर एक्सप्रेसवे की अंडरपास पुलिया से नीचे गिरने से घायल हो गया। परिजन सौ शय्या अस्पताल लेकर गए। यहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

कार को लखनऊ के थाना गोसाईगंज गंगागंज निवासी शैलेश (25) चला रहे थे। इसमें गाजियाबाद के थाना कविनगर के संजयनगर निवासी योगेश कुमार सिंह (40) भी थे। दोनों कार सवार घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया, थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल आदि ने घायलों को अस्पताल भेजा। कार को क्रेन की मदद से टोला प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया। ट्रक को यलो लाइन में कर दिया गया। पुष्पेंद्र के भाई राजू ने बताया कि भाई खेती करते थे। चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed