{"_id":"6156050e8ebc3e0b356911e6","slug":"youth-died-due-to-current-accident-happened-while-charging-mobile-kannauj-news-knp6555049174","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की जान गई, मोबाइल चार्ज करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की जान गई, मोबाइल चार्ज करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
अमन के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख(कन्नौज)। इलाके के मोतीपुर में हाईटेंशन लाइन एलटी लाइन में छू जाने से गांव में करंट दौड़ गया। इस दौरान मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हाई वोल्टेज से कई घरों में उपकरण फुंक गए। गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इलाके के गांव मोतीपुर निवासी अमन कुमार (17) पुत्र स्व. प्रेम नारायण राजपूत को गुरुवार रात घर पर मोबाइल चार्ज करते समय करंट लग गया। इससे यह झुलस गए। परिजन युवक को सीएचसी लेकर गए। यहां मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमन इंटर की परीक्षा पास कर स्नातक में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे थे। खाली समय भाइयों के साथ खेती करते थे। माता-पिता की बीमारी से मौत हो चुकी है। पांच भाई और दो बहने हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात को नौ बजे के लगभग हाईटेंशन लाइन एलटी लाइन से टच होने से गांव में करंट दौड़ गया। इस दौरान मोबाइल चार्ज करते समय अमन करंट की चपेट में आ गए। वहीं गांव के सोनू चौहान, राजेश, विमलेश, श्याम सिंह, महेंद्र, सुभाष, रमेश, गीता देवी, विमला देवी के कूलर, पंखे, फ्रिज, मोबाइल चार्जर, बल्ब, सबमर्सिबल आदि उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ गांव में विरोध, प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जर्जर तार कई बार टूट चुके हैं। लोगों का बड़ा नुकसान हो चुका है। बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। लाइनमैन पैसे लेकर फाल्ट ठीक करते हैं। इस संबंध में एसडीओ राहुल सिंह ने बताया कि पंखे की मरम्मत करते समय युवक की करंट लगने से मौत हुई है। एलटी पर एचटी लाइन टूटकर गिरने का कोई प्रमाण नहीं मिला।