{"_id":"2db829bdfb6297d0135a6e2c35657c78","slug":"young-man-shot-in-electoral-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में युवक को गोली मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रंगियनपुर्वा टिलिया में प्रधानी चुनाव को लेकर दबंगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रंगीनपुर्वा टिलिया निवासी सुरजीत पुत्र पप्पू ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि शुक्रवार रात दस बजे के करीब प्रधानी चुनाव को लेकर उसके गांव के ही रामशंकर पुत्र मदनू, सर्वेश पुत्र दयाराम, सौरभ पुत्र सर्वेश, मंजेश पुत्र हरीराम व हरीराम उसके घर आए, और मंजेश को प्रधानी के चुनाव में वोट देने के लिए दवाब डालने लगे।
मना करने पर उक्त लोगों ने तमंचे व अधिया निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। भगदड़ के दौरान गोली लगने से सुरजीत का भाई सोमकांत (20) घायल हो गया। इसी बीच ग्रामीणों को आया देख उक्त लोग जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। आनन-फानन में परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने नामजद अभियुक्तों की तलाश में छापामार अभियान चलाया, लेकिन सभी घर छोड़कर भाग निकले। वहीं कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।