{"_id":"6112cf828ebc3e7ae71d9734","slug":"young-man-hanged-for-pressurizing-police-referred-to-kanpur-kannauj-news-knp645514619","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के दबाव बनाने पर युवक ने लगाई फांसी, कानपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के दबाव बनाने पर युवक ने लगाई फांसी, कानपुर रेफर
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। पत्नी ने चौकी इंचार्ज पर समझौते के लिए ढाई लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए उन समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
सदर कोतवाली इलाके के कुतलूपुर मकंरदनगर की कांती ने बताया कि देवर विशाल (16) से मोहल्ले के कुछ लोग अपनी बहन की शादी करने का दबाव बना रहे थे। इसकी सूचना मकरंदनगर चौकी प्रभारी को दी गई थी। पुलिस ने भी आरोपियों के साथ मिलकर देवर पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। देवर ने मना किया तो आरोपियों ने सामूहिक बलात्कर का फर्जी मुकदमा लगवाने की धमकी दी। चौकी इंचार्ज ने मुझे और पति चंदन को कोतवाली में करीब 36 घंटे तक बैठाए रखा। मोहल्ले की युवती से देवर की शादी कराने पर छोड़ने के लिए कहा। चौकी इंचार्ज ने सदर कोतवाली में दोनों पक्षों की पंचायत कराई। ढाई लाख रुपये का आर्थिक दंड तय कर तीन दिन में देने के लिए कहा। तीन दिनों में पैसे नहीं मिलने पर मुझे पति को सामूहिक दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी के साथ कोतवाली से छोड़ दिया।
कांती ने बताया कि सोमवार की शाम वह कमालगंज रिश्तेदारी में पैसे का बंदोबस्त करने गई थीं। इसी बीच आरोपी घर पर आए। पति से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पति ने आरोपियों और पुलिस के भय से कमरे के पंखे के सहारे फांसी लगा ली। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने फांसी के फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। पति की हालत नाजुक है। पीड़िता ने सदर कोतवाली में मकरंदनगर चौकी इंचार्ज और सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।