{"_id":"6797d43ef81a54ffb30066f6","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-relatives-accuse-of-murder-kannauj-news-c-214-1-knj1006-124661-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
गुगरापुर। कोतवाली गुरसहायगंज की चौकी नौरंगपुर क्षेत्र के मुर्रा बाग में लगभग 18 वर्षीय युवक का शव सुबह बाग में एक आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर कोतवाली में दी है, और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी नौरंगपुर क्षेत्र के गांव मुर्रा निवासी अभिषेक कठेरिया (18) पुत्र रामसिंह कठेरिया रविवार को लगभग दोपहर 12 बजे जिला कन्नौज के तिर्वा गंज निवासी अपनी बुआ के घर गया था, जहां से वह शाम चार बजे घर वापस आने के बाद कहीं निकल गया और रात में नहीं आया। सुबह पांच बजे के करीब ग्रामीणों ने अभिषेक का शव गांव के नजदीक मुर्रा बाग में आम के पेड़ पर मफलर से लटका देखा। फंदे पर लटके शव की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिनाख्त कर अभिषेक के स्वजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के बड़े भाई अवधेश ने बताया कि अभिषेक सात भाई-बहनों में छठे नंबर पर था। मृतक के पिता राम सिंह ने कोतवाली गुरसहायगंज में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। घटनास्थल पर हमराहियों के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी नौरंगपुर मोहनलाल ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच गुरसहायगंज कोतवाल आलोक दुबे को सौंप दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।