{"_id":"68aa0a59a40769eb4e05f8f8","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-kannauj-news-c-214-1-knj1006-136209-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
गुरसहायगंज। एक युवक की शनिवार को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरायप्रयाग के गांव रजलामऊ निवासी मन्नीलाल ने बताया कि वह चार भाई हैं। उनके छोटे भाई रामतीरथ की संदिग्ध हालत में दोपहर में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पैतृक मकान को चचेरे भाई की पत्नी ने फर्जी तरीके से मार्च 2020 में बेच दिया था। इसको लेकर उन्होंने 2021 में दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर कर रखा है। मृतक रामतीरथ गांव में चचेरे भाई के साथ रहकर वहीं खाना खाता था। दोपहर में अचानक उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रामतीरथ का शव चचेरे भाई के घर पर ही संदिग्ध हालात में मिला है।
मन्नीलाल ने आशंका जताते हुए मामले संदिग्ध बताया और न्याय की गुहार लगाई है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत का कारण पता नहीं चल सका है।