फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   You will fight for the rights of Dalits - Guddu Thakur

दलितों के हक की लड़ाई लड़ेगी आप -गुड्डा ठाकुर

Fri, 04 Aug 2017 11:49 PM IST
kannnauj
kannnauj Updated Fri, 04 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
You will fight for the rights of Dalits - Guddu Thakur
aap - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ऐतिहासिक स्थलों की पैमाइश के दौरान मंदिर से मूर्तियां हटाने के विवाद में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियाें पर कार्रवाई की मांग की। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों के आस-पास कई पीढ़ियों से मकान बनाकर रह रहे दलित भूमिहीन हैं, ऐसे में उन्हें मकान से निकालने की साजिश रची जा रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी आखिर तक दलितों के हक की लड़ाई लड़ेगी और उनके साथ खड़ी रहेगी। हमारी दलित बस्ती है, हम सभी गरीब मजदूरी करने वाले भूमिहीन लोग हैं। पहले तो कब्जा करने के नाम पर बीते कई दिनों से जिला प्रशासन हमें परेशान कर रहा है। तीन अगस्त गुरुवार को शाम करीब तीन बजे सदर एसडीएम डा. अरुण कुमार सिंह मोहल्ले के वर्षों पुराने ऐतिहासिक मंदिर मां खैरापती में पहुंचे और वहां से तमाम मूर्तियों को उठवाकर नगर पालिका की मैला ढोने वाली गाड़ी में ले जाने लगे। कुछ मोहल्लेवासियाें ने इसका विरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिला प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई करनी होगी नहीं तो हम आंदोलन करने को विवश हाेंगे।

मूर्तियों को गलत तरीके  से हटाने की जानकारी मुझे भी हुई। जिला प्रशासन का यह तरीका पूरी तरह से गलत है। वहीं ऐतिहासिक स्थलों की पैमाइश के नाम पर सैकड़ों वर्षाें से रह रहे दलितों को मकान खाली कराए जाने की बात कही जा रही है। जो कि पूर्णतया गलत है, यदि उन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जा किया है तो उनके वोटर आईडी कार्ड कै से बन गए, उन्हें राशन कैसे मिल रहा है, उन्हें बिजली कनेक्शन कैसे मिल गया इन सभी बातों को जवाब जिला प्रशासन को देना होगा।जिला प्रशासन पैमाइश के नाम पर मोहल्लेवासियों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। मंदिर की मूर्तियों को जिस तरीके से मैला ढोने वाली गाड़ी में रखा गया वह अक्षम्य अपराध है। अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। मामले का निस्तारण न हुआ तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed