{"_id":"6276bac623709959d81b9752","slug":"worker-dies-due-to-illegal-drinking-kannauj-news-knp6954940183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब पीने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब पीने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज। अवैध शराब पीने से श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों ने अधिक शराब पीने से मौत कारण बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सराय प्रयाग निवासी रामजीत जाटव (30) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह अवैध शराब पीने का आदी था। शनिवार दोपहर गिहार बस्ती में जाकर उसने अवैध शराब पी थी। इसके बाद घर आकर भी शराब पी । थोड़ी देर बाद रामजीत ने दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई अजीत ने बताया कि कई बार मना किया इसके बाद भी भाई ने अधिक शराब पी ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता चलेगा। मामले की छानबीन की जा रही है।