फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women formed human chain with empty bucket

खाली बाल्टी लेकर महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला

Mon, 05 Jul 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women formed human chain with empty bucket
छिबरामऊ (कन्नौज)। पेयजल संकट से जूझ रहीं बहवलपुर की महिलाओं ने जल निगम व नगर पालिका के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। इन्होंने चिलचिलाती धूप में खाली बाल्टी लेकर मानव श्रृंखला बनाई। उधर, नए नलकूप की मांग को लेकर गमा देवी मंदिर परिसर में 20 वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा।
विज्ञापन

सोमवार को पेयजल संकट से जूझ रहीं महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं ने भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में खाली बाल्टियां लेकर मानव श्रृंखला बनाई। जल निगम व नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। कमला देवी ने कहा कि जब तक पेयजल संकट दूर नहीं होता, महिलाएं विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगी। घर छोड़कर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगी। इस मौके पर धन देवी, पिंकी, सावित्री सक्सेना, प्रीती देवी, फूलमती, राममूर्ति, विमला देवी, वेदवती, राजवती, कुसुमा, बबली, माया, संध्या, सुशीला देवी, रिंकी, सीता शर्मा, ओमवती, कमरुन्ना, रामदुलारी, प्रेमलता, कौशल्या, रामश्री, पिंकी, प्रमिला, रघुवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, सावित्री देवी, नेहा शाक्य, सुधा शर्मा व अनीता कुमारी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं
विज्ञापन

आर-पार की लड़ाई लड़ने का किया एलान
बहवलपुर के गमा देवी मंदिर परिसर में नए नलकूप की मांग को लेकर क्रमिक अनशन 20 वें दिन भी जारी रहा। अगुवाई कर रहे सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी जारी रही तो किसी भी दिन लोगों का आक्रोश फूट सकता है। कई सालों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। सोमवार को सभासद प्रतिनिधि जयप्रकाश, मनोज कुमार सिंह, समाजसेवी अमित शाक्य, आर्यन शाक्य, मुनीश्वरनाथ शुक्ला, किशनलाल शाक्य, सोबरन, रामशंकर व बादाम सिंह आदि लोग क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के लिए फिर भिड़ीं महिलाएं
बहवलपुर में पेयजल के समुचित इंतजाम न होने से हैंडपंपों पर पूरे दिन कतार लगी रहती है। सोमवार को पानी को लेकर महिलाएं फिर से आपस में भिड़ गईं। इनमें नोकझोंक हुई। बाद में गांव के लोगों ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। बहवलपुर में पानी को लेकर आए दिन लोग आपस में झगड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed