{"_id":"0deeca19f6e97b8861ab9db8d43a4726","slug":"woman-robbed-in-having-laws-kalktret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आ रही महिला को कलक्ट्रेट में लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आ रही महिला को कलक्ट्रेट में लूटा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
मायके से ससुराल आ रही महिला को उचक्कों ने अपर
विज्ञापन
जिलाधिकारी के आवास के पास लूट लिया। बदमाशों ने उसके पास से नगदी और
जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। बाद में पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, पर कोई
पता नहीं चल सका।
लुटेरों का शिकार हुई ठठिया थाना क्षेत्र उमरन गांव निवासी रीना (26) पत्नी जगदीश ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी ससुराल जिला फतेहपुर के बिंदकी कसबे से वापस ट्रेन से अपने मायके लिए आई। स्टेशन से अपने तीन बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर वह पेड़ की छांव में बैठ गई। इस बीच दो युवक आकर उसके पास बैठ गए।
उक्त दोनों युवकों ने उससे विनोद डाक्टर का क्लीनिक पूछा तो उसने मना कर दिया। वह कुछ देर के बाद अपने बच्चों को वहीं पर बैठाकर लघुशंका के लिए जाने लगी। तभी युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे उसे कुछ पल के लिए बेहोशी छा गई। इसी दौरान उसके पास मौजूद पर्स निकालकर वह दोनों रफूचक्कर हो गए।
कुछ देर बाद जब उसको होश आया, तब उसे घटना का अहसास हुआ। शोर मचाने पर एडीएम आवास में तैनात गार्ड सहित अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित महिला ने बताया कि पर्स में करीब चार हजार रुपये नगद, एक जोड़ी सोने का झाला, जंजीर व सोने की अंगूठी थी।
बाद में महिला ने अपने पति को घटना की सूचना दी। पति मौके पर पहुंचा और महिला को लेकर घर चला गया, पर चौकी अथवा थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। उधर, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि गार्ड ने घटना के बारे में अवगत कराया था, उस महिला को बुलाने के लिए कहा गया, लेकिन तब तक वह चली गई।
बताया गया कि उस महिला के साथ वह युवक पीछे से लगकर आए थे। कलक्ट्रेट में इस तरह की शायद पहली घटना घटी है। इस तरह के मामलों की रोकथाम को सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और अराजकतत्वों का प्रवेश वर्जित किया जाएगा।