फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman killed by train slip

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Wed, 18 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 18 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by train slip

रेलवे लाइन पार करते समय एक वृद्धा की ट्रेन से कटकर

विज्ञापन
मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डिगसरा निवासी चंद्रावती (78) पत्नी श्रीराम दोपहर एक बजे गांव से जलालाबाद आ रही थी। तभी खुदलापुर पूर्वी क्रासिंग के निकट वह रेलवे लाइन पार करने लगी। इसी दौरान कानपुर से कासगंज की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। इसकी चपेट में आने से चंद्रावती के चीथड़े उड़ गए।

महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह नजारा देख सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। साड़ी के आधार पर उसके पुत्र ने शिनाख्त की। सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाल बीएल यादव व जसोदा चौकी इंचार्ज लाल चंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed