फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman found on noose, suspected of murder

फंदे पर मिली महिला, हत्या का जताया शक

Wed, 11 Aug 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman found on noose, suspected of murder
संतोषी के घर के बाहर महिलाओं की भीड़। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। हयातनगर गांव में परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हयात नगर निवासी संतोषी पत्नी निरंजन को परिवार के दंपती ने बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद संतोषी दीवार में बने मोखलों (लिंटर के नीचे छेद) में साड़ी के फंदे के सहारे लटकी मिलीं। घर में मौजूद संतोषी के बेटे गुलाब (8) ने फंदे पर लटका देख बड़े भाई लाखन (12) को जानकारी दी। फांसी की जानकारी पर घर के बाहर भीड़ जुटने लगी। लाखन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

वहीं, आत्महत्या की जानकारी होने पर संतोषी की मां सुनीता देवी पत्नी बाबूराम (निवासी भोपतपुर पट्टी, जनपद फर्रुखाबाद) परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गईं। पति, जेठ और जेठानी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। सुनीता ने कोतवाली में मारपीट में प्रयोग की गई लोहे की फुंकनी व खूंटा दिखाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट होगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बेटे ने लगाया ताऊ, ताई पर मारपीट का आरोप
संतोषी के बड़े बेटे लाखन ने बताया कि पिता निरंजन दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते हैं। सुबह ताऊ और ताई ने बेटी के साथ मिलकर मां के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार संतोषी के पांच बेटे हैं। सबसे बड़ा लाखन, नितिन (10), गुलाब, सुशील (6) व गुड्डू (2) हैं। देर शाम तक निरंजन दिल्ली से नहीं लौट पाए थे।

निरंजन पर लगा अवैध संबंधों का आरोप
संतोषी की मां सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि बीस साल पहले सुनीता की शादी निरंजन के साथ की थी। शादी के बाद निरंजन के दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हो गए। विरोध करने पर निरंजन अपने भाई व भाभी के साथ आए दिन मारपीट करते थे। कई बार निरंजन व परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। सुनीता देवी ने पति निरंजन समेत परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed