फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   With the rain lashed vote Chhibramau - Surik

छिबरामऊ-सौरिख में बारिश के साथ बरसे वोट

Tue, 01 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 01 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
With the rain lashed vote Chhibramau - Surik

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चौकसी के सारे दावे

विज्ञापन
खोखले साबित हुए। पोलिंग बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर मारपीट, पथराव और फायरिंग तक हुई। एक युवक को गोली लगी, जबकि पथराव में एक अन्य युवक घायल हो गया। जगह-जगह बवाल के बावजूद छिबरामऊ और सौरिख ब्लाकों में 73.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

विकास खंड सौरिख के ग्राम सरायकायम में फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच कहासुनी ने तूल पकड़ लिया। गालीगलौज के साथ जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर चलने से भगदड़ मच गई। इस बीच किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे ग्राम कांकरकुई का अजय गोली लगने घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पथराव में एक गांव का ही एक अन्य युवक अलंकार को चोटें आई हैं। इसके अलावा टड़ा रायपुर में फर्जी वोटिंग को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। यहां भी ईंट पत्थर चले। जोनल मजिस्ट्रेट की सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे।

किशई जगदीशपुर में मतदान केंद्र पर मारपीट की सूचना पर जिलाधिकारी और एसपी पहुंचे। इसके अलावा शंकरपुर में महिला प्रत्याशी आपस में भिड़ गईं। उधर, ग्राम रसूलपुर, हाथिन, बहादुरपुर मझिगवां, चंद्रा, नगला तेज और सौरिख देहात में भी फर्जी वोटिंग को लेकर आपस में मारपीट हुई।

भावलपुर मतदान केंद्र पर दोपहर डेढ़ बजे फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कुलदीप, मोहित और रोहित को हिरासत में लेकर उन्हें थाने भिजवा दिया। गुलरियापुर में भी दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। विकास खंड छिबरामऊ में मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा था।

हाईवे पर नगर के पश्चिमी बाईपास पर किसान सेवा सहकारी समिति छिबरामऊ पूर्वी मतदान केंद्र और तालग्राम रोड पर ग्राम कपूरपुर में लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखते बन रहा था। यहां मतदाताओं की खासतौर से महिला वोटरों की लाइनें बूथ के बाहर सड़क पर काफी लंबी लगी हुई थीं।

अतिसंवेदनशील बूथ कपूरपुर में आईटीबीपी जवान छतों पर तैनात थे। नगर से सटे रामपुर बैजू मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर यहां प्रत्याशी और उनके समर्थकों के बीच बवाल शुरू हो गया। सूचना पर पहुंचे फोर्स ने भीड़ को जमकर लठियाया, जिससे भगदड़ मच गई।

पुलिस ने यहां से प्रत्याशी पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भिजवा दिया। छिबरामऊ क्षेत्र में 73.59 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर में आंधी-पानी और ओले गिरने से लगभग दो घंटे तक मतदान बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed