{"_id":"64345f8a5757b74da4081177","slug":"wire-fell-in-the-field-eight-bigha-wheat-crop-swaha-kannauj-news-c-12-1-173271-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खेत में टूटकर गिरे तार, आठ\n बीघा गेहूं की फसल स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खेत में टूटकर गिरे तार, आठ बीघा गेहूं की फसल स्वाहा
Tue, 11 Apr 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ/चपुन्ना। इलाके के गांव बीलमपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। तारों से निकली चिंगारी ने आठ बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना के बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में रोष है।
गांव बीलमपुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी छविनाथ के खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी हुई है। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे बिजली का तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। तार से निकली चिंगारी ने कुछ ही देर में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों से धुंआ उठते देख किसान दौड़ पड़े। तब तक आग ने पास के रतीराम पुत्र बादशाह के तीन बीघा व श्यामा पत्नी अजंट के एक बीघा खेत में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
किसानों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को नहीं दी थी। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह किसानों ने आग पर काबू पाया। गांव के लोगों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि विद्युत लाइन कई साल पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी है। कई बाद लाइन बदलवाए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने आग से फसल में हुए नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है।