{"_id":"640f6fd5e38b9a028d062b34","slug":"will-be-handed-over-to-three-youths-communication-in-the-village-kannauj-news-c-12-1-121416-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन युवाओं को सौंपी जाएगी\n गांव में संवाद की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन युवाओं को सौंपी जाएगी गांव में संवाद की जिम्मेदारी
Tue, 14 Mar 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में तीन युवाओं का चयन किया जाएगा। यह युवा गांव में संवाद करेंगे। लोगों को अपने से जोड़ेंगे और कई तरह की जानकारियां देंगे। चयन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। नेहरू युवा केंद्र में आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 29 मार्च है।
नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) पहली अप्रैल से 31 मई तक देश भर के सभी जिलों में समुदाय आधारित संगठनों (कम्युनिटी बेस्ड आर्गेनाईजेशन, सीबीओ) के माध्यम से युवा संवाद कार्यक्रम करेगा। उसी के तहत विभिन्न सीबीओ (समुदाय आधारित संगठन) के सहयोग और समर्थन से जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के लिए आयोजक सीबीओ को 20,000 रुपये तक दिए जाएंगे।
गैर-राजनैतिक, गैर-पक्षपातपूर्ण इतिहास वाले समुदाय आधारित संगठन इसके लिए पात्र हैं। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि जिन युवाओं के पास संवाद कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए पर्याप्त संगठनात्मक क्षमता हो, इसके लिए नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।