फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   When daughters are strange ...

बेटियां जब पराई होती हैं...

Fri, 23 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 23 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
When daughters are strange ...

मझइया गांव में जागरण समिति के तत्वावधान में

विज्ञापन
तालग्राम के आशुतोष धाम सेवा समिति की ओर से आयोजित मां भगवती के जगराते में बाहर से आए कलाकारों ने पूरी रात भक्तिगीतों की पूरी रात बयार बही। कार्यक्रम के दौरान पेश कई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।

तालग्राम के बस स्टाप पर मंगलवार शाम देवी जागरण का शुभारंभ कुसुम चौहान ने मां भगवती की आरती उतार कर किया। इटावा से बाला जी म्यूजिकल ग्रुप के बुंदेलखंड के कलाकार श्याम दिवाना ने चलो बुलावा आया है, मैया ने बुलाया है गीत पर वाहवाह लूटी। इटावा की ही हेमा ने बेटियां जब पराई होती हैं गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं।

कानपुर की कलाकार बेबी ने सत्यम-शिवम-सुंदरम गीत गाकर भीड़ का मनोरंजन किया। अन्य कई कलाकारों ने भजन पेश किए। रातभर चले जगराते में अलीगढ़ के मनोज सम्राट की टीम ने उड़ते हुए हनुमान, शिव-पार्वती नृत्य, राधा-कृष्ण की होली, माखन चोर, मयूर नृत्य, मां की झांकी समेत कई झांकियां दिखाईं। यह आकर्षण का केंद्र रहीं।

देवी गीतों को सुनने को कस्बा से लेकर आसपास के सैकड़ों महिला-पुुरुषों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर कमेटी के मधुबन मिश्र, अवधेश भदौरिया, आशुतोष दीक्षित, अनिल चौरसिया, सुबोध पटेल, हिमांशु भदौरिया के अलावा शांति व्यवस्था के लिए एसओ मोहम्मद इमरान खां भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

वहीं मझइया में मां भगवती के जागरण में कलाकार राम-लक्ष्मण क्रोध ने शेर सवा शेर पर सवार मैया की, वहीं प्रवीन कुमार ने मां हर लेती है दुखड़े अपने हर लाल के गीत गाया। इसके अलावा ब्रजमोहन अकेला ने भी भजन पेश किए। काली मां, दुर्गा, गणेश भगवान समेत कई झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed